{"_id":"5e3311488ebc3e4b15189f92","slug":"died-faizabad-news-lko5057612118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
विज्ञापन
अमरगंज। खंडासा के रायपट्टी पूरे मंशा मिश्र गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार दोपहर एक छात्रा (20) ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खंडासा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रायपट्टी पूरे मंशा मिश्र निवासी श्यामू की पुत्री गीता घर में अकेली थी। मां और बड़ी बहन खेत पर गए थे। पिता श्यामू रामनगर बाजार में साइकिल की दुकान पर था। जब गीता की मां और उसकी बहन खेत से वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और गीता का शव छत के कुंडे से लटक रहा था।
शव को देखते ही परिवारीजन दहाड़े मारकर रोने लगे। खंडासा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवारजनों के अनुसार गीता बहुत ही होनहार थी और वह पास के ही स्कूल में स्नातक की छात्रा थी। थानाध्यक्ष खंडासा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक आत्महत्या के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है।