फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dharmnagri full of shit

धर्मनगरी में गंदगी की भरमार

Sun, 30 Aug 2015 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
राहगीर नाक पर रुमाल रखकर चलने के लिए मजबूर हैं। हवा में घुली दुर्गंध कई संक्रामक बीमारियों को जन्म दे सकती हैं। मेला क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा गया था। चार क्षेत्रों के सफाई का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया था।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र के सफाई के लिए काफी जद्दोजहद होती रही। लेकिन अयोध्या मैली रही रह गई। पूर्णिमा स्नान के बाद रविवार को सबसे खराब हालत रामघाट से छोटी छावनी जाने वाले मार्ग की है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर सड़क के किनारे गंदगी इस कदर फैली है कि आम आदमी चल नहीं चल सकता था। ऐसा ही कुछ हाल कच्चा घाट का है। इतनी गंदगी है कि श्रद्धालु सामान्य हालत में घाट तक नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋणमोचन घाट, गोला घाट, मणिराम दास छावनी, तुलसी उद्यान, प्रमोद वन, रामघाट, वासुदेवघाट मीरापुर वार्ड में कूड़ा पटा हुआ है। श्रृंगारहाट और वासुदेवघाट पर नाली का पानी सड़क पर बह रहा है।

मीरापुर वार्ड भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्वर्गद्वार मोहल्ले का हाल और ही बदतर है। इस मोहल्ले में सफाई कर्मचारी नजर ही नहीं आ रहे हैं, लेकिन यह बस अधिकारियों को नहीं दिख रहा है।

प्रभारी सीएमओ डॉ. एके सिंह का कहना है कि मेला क्षेत्र में जहां भी गंदगी है वहां सफाई की जा रही है। अयोध्या को नीट एंड क्लीन कर नगरपालिका को सौंपी जाएगी।


यदि नगरपालिका नियमित रूप से सफाई करती रही तो मेला क्षेत्र में किसी प्रकार की संक्रामक बीमारी नहीं फैलेगी।
चेयरमैन नगरपालिका अयोध्या राधेश्याम गुप्त बोले कि स्वास्थ्य विभाग सिर्फ कागजों में ही सफाई कर रहा था। यदि नियमित सफाई होती तो अयोध्या में इस प्रकार की गंदगी नहीं दिखती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed