{"_id":"60df4eb58ebc3ebf2103c116","slug":"devotees-coming-to-ayodhya-will-feel-tretayug-keshav-maurya-faizabad-news-lko585187780","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को होगा त्रेतायुग का एहसास : केशव मौर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को होगा त्रेतायुग का एहसास : केशव मौर्या
विज्ञापन
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में आने वाले देश विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बहुत ही बड़े पैमाने पर विकास की कार्य योजना तैयार हो चुकी है, उस पर काम भी चल रहा है, अन्य योजनाएं आगे भी तैयार हो रही है।
हमारी परिकल्पना है कि अयोध्या में कैसे रामराज्य था, इसकी सुखद अनुभूति लेकर ही लोग वापस लौटेंगे। कहा कि राम वन गमन मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर रामायण कालीन दृश्य श्रद्धालुओं को देखने को मिलेंगे, इससे उन्हें प्राचीन अयोध्या का आभास होगा।
उन्हें लगेगा कि त्रेता युग की अयोध्या में हैं। यह बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहीं। वह शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
इससे पूर्व वह अयोध्या सांसद लल्लू सिंह के भाई के निधन पर शोक जताने पर उनके आवास पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की मंशा है मंदिर निर्माण के साथ देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो।
यही नहीं अयोध्या का विकास कर कई लाख रोजगार का सृजन करने की भी तैयारी है। अयोध्या के विकास को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य योजना तैयार कर उस पर काम चल रहा है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से देश के सभी राम भक्तों को सुख मिलेगा, मैं भी राम भक्त हूं और मुझे भी बहुत प्रसन्नता हो रही है। अयोध्या धाम में सड़क चौड़ीकरण के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या में जो भी सड़क चौड़ी हो रही है या विकास हो रहा है इससे व्यवसाय में वृद्धि होगी।
इसलिए सभी लोग इसमें सहयोग करें। कहा कि किसी को दुखी करने की मंशा सरकार की नहीं है और न कभी हो सकती है। सरकार की एक ही मंशा है कि अयोध्या का इतना विकास हो कि लाख नहीं कई लाख रोजगार का सृजन हो और सबको रोजगार मिले।
देश और विदेश के राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे उससे स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय बढ़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि भाजपा अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में मजबूती से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही है।
हम अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में सर्वाधिक सीटें जीतेंगे। कहा कि जो निर्दलीय सदस्य जीत कर आए हैं उनके मन में यही भाव है कि भाजपा को ही वोट किया जाए। समाजवादी पार्टी केवल निंदा करने और अपराध को बढ़ावा देने वाली पार्टी है।
कोई भी सपा को वोट देना नहीं चाहता। सपा के आरोप पर कहा कि भाजपा अगर लोकतंत्र का हनन करती तो प्रदेश के सभी 75 जिलों में अध्यक्ष भाजपा का होता।
कुछ जिलों में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं कुछ जिलों में चुनाव हो रहे हैं। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग सपा और बसपा करती थीं, भाजपा नहीं करती।