फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devkali filled water in the power sub-station

देवकाली विद्युत सब स्टेशन में भरा पानी

Sun, 23 Aug 2015 10:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
जलनिकासी इंतजाम चोक होने से पावर कॉर्पोरेशन की सिविल टीम ने किसी तरह जलनिकासी के लिए पंप आदि का इंतजाम शुरू किया है।
विज्ञापन


अभियंताओं का कहना है सुबह के बाद बारिश ठप होने से राहत मिली, वरना रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती थी।

कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश रविवार भोर में 4 बजे से 7 बजे तक तीन घंटे तेज हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर से सटे फोरलेन ओवरब्रिज के पास 33/11 केवीए क्षमता के देवकाली विद्युत सब स्टेशन में पानी भरने लगा।

कार्यालय में घुस रहा पानी पावर सप्लाई के लिए लगी उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर-फीडर के फाउंडेशन तक पहुंचने गया। आसपास की नालियां चोक होने से जलनिकासी ठप हो गई।
विज्ञापन


जलभराव से बढ़ रहे खतरे की सूचना पर उच्चाधिकारियों में हलचल मच गई। गनीमत रही कि बारिश थम गई। इस बीच पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों की सूचना पर जलनिकासी के लिए महकमा सक्रिय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता राजकुमार यादव ने बताया कि बारिश पहले भी होती रही है, मगर जलभराव नहीं होता था। रविवार पानी तेजी से भरने की वजह से संकट गहरा गया। इसका स्थाई निदान नहीं हुआ तो कभी भी पावर सप्लाई ठप हो सकती है।

पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि देवकाली सब स्टेशन में बारिश से पानी भरने की सूचना मिलते ही विभाग की सिविल टीम को सक्रिय कर दिया गया है।


मौके पर नालियां चोक पड़ी हैं। यह ग्राम सभा में आती हैं। विभाग पंप आदि लगाकर पानी निकालने में जुटा है। बारिश का पानी भरने से आपूर्ति ठप होने का संकट न हो, इसे लेकर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed