फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Developement work in kamakhya mandir and ashram with 35 crore

35 करोड़ से होगा मां कामाख्या भवानी व महर्षि मेधा ऋषि आश्रम का सौंदर्यीकरण

Wed, 19 Oct 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Developement work in kamakhya mandir and ashram with 35 crore
अयोध्या। मवई के मां कामाख्या धाम गेस्ट हाउस में प्रस्तावित कामख्या धाम मंदिर और मेघा ऋषि आश्रम स? - फोटो : FAIZABAD
रुदौली। जनपद के दक्षिणी छोर पर गोमती नदी के तट के ग्राम सुनवा में स्थिति शक्तिपीठ मां कामाख्या का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। मां कामाख्या भवानी मंदिर के पुन:निर्माण व मंदिर के पश्चिम दो किमी पर गोमती नदी के तट पर स्थित महर्षि मेधा ऋषि आश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए 35 करोड़ के प्रोजेक्ट का खाका तैयार कर शासन को भेजा गया है। मां कामाख्या धाम गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि मां कामाख्या मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण के लिए 24 करोड़ की लागत से 13.80 हेक्टेयर की भूमि पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत, मेधा ऋषि आश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए 11 करोड़ की लागत से 10 हेक्टेयर की वन भूमि व 10 हेक्टेयर की ग्रामसभा की भूमि पर सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बताया कि नमामि गंगे के तहत प्रस्तावित इको गार्डन, वन्य अभ्यारण व सरोवर पार्क, वन विभाग का गेस्टहाउस प्रस्तावित है।
विज्ञापन

विधायक व मंदिर के पुजारी पंडित इंद्रेश कौशिक ने प्रस्तावित कामाख्या धाम मंदिर और मेघा ऋषि आश्रम सहित इको गार्डन का मानचित्र और स्वरूप प्रस्तुत किया। मौके पर रुदौली उप जिलाधिकारी स्वप्निल यादव, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, खंड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता, प्रधान तेज तिवारी, हनुमान मिश्रा, रामदेव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम में मंगलवार को अधिकारियों के संग हुई बैठक में आने वाले 22 अक्टूबर को भव्य दीपोत्सव का का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि इस बार मां कामाख्या धाम में 51 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed