{"_id":"645a33ef86b75f7b4c08e4b1","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-road-show-in-ayodhya-today-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: डिप्टी सीएम केशव का अयोध्या में रोड शो, बोले- आपका वोट हमारे लिए कर्ज, ब्याज सहित लौटाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: डिप्टी सीएम केशव का अयोध्या में रोड शो, बोले- आपका वोट हमारे लिए कर्ज, ब्याज सहित लौटाएंगे
Tue, 09 May 2023 05:23 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 May 2023 05:23 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में रोड शो कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। अयोध्या में फिर से कमल खिलने जा रहा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के पक्ष में फिजा बनाने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में रोड शो किया। रोड शो नाका गांधी आश्रम से निकला और शहर के मुख्य मार्ग से निकलकर रिकाबगंज में समाप्त हुआ।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने अयोध्या में अखिलेश यादव के प्रचार न करने पर कहा कि सपा वालों को मालूम है कि यहां राम भक्त लोग रहते हैं। राम भक्तों के बीच वे कैसे आएंगे। अच्छा है उनको सद्बुद्धि आ गई है। यहां नहीं आए। यहां कमल खिलने जा रहा है। कमल खिलाने के लिए जनता का जो उत्साह है, जो सैलाब है, उसके लिए जनता का ह्रदय से धन्यवाद।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिवपाल की कड़ी प्रतिक्रिया, सिनेमा का प्रयोग जहरीले एजेंडे थोपने के लिए न करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हर मर्ज की दवा बने सरकारी स्कूलों के शिक्षक... पढ़ाएं कब, बाबूगिरी में ही बीत रहा पूरा दिन
उन्होंने कहा कि देश में कमल खिला है। प्रदेश में कमल खिला है। नगर निगम अयोध्या में भी कमल खिलेगा। प्रदेश के बाकी शहरों में भी कमल खिलेगा। केशव मौर्य ने लोगों से अपील कर कहा कि अयोध्या के विकास के लिए डबल इंजन के रूप में जो ट्रिपल इंजन की सरकार दिए थे उसको बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि जनता का वोट भाजपा पर कर्ज है। इसे विकास करके ब्याज के साथ चुकता करेंगे। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से अयोध्या में फिर कमल खिलने जा रहा है। अयोध्या धाम को कमल के फूल की तरह खिलाने के लिए कोई कमी नहीं रखेंगे।