{"_id":"5da2113c8ebc3e93d62b152e","slug":"demolition-in-bus-robbed-11-thousand-faizabad-news-lko4865066197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में तोड़फोड़, 11 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में तोड़फोड़, 11 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन। सवारियां लेकर लखनऊ जा रही प्राइवेट बस को तारुन बाजार में रोकवा कर तीन लोगों ने तोड़फोड़ की। आरोप है कि दबंगों ने बस चालक की पिटाई कर 11 हजार रुपये छीन लिए और भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो बसों को कब्जे में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार सुबह राम शंकर निवासी बसाइतपुर थाना महरूवा आंबेडकर नगर दोस्तपुर से सवारियां लेकर लखनऊ जा रहा था।
बस जब तारुन बाजार में राम कुमार पाल की दुकान के पास पहुंची तभी लल्लू सिंह सहित दो अन्य लोगों ने उस पर डंडे और हॉकी से हमला कर दिया। बस में तोड़फोड़ की। इस दौरान कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोप है कि तीनों आरोपियों ने 11 हजार रुपये भी छीन लिये। पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो बसों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।