फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   deepotsav

दीपोत्सव का आगाज, त्रेतायुग जैसी सजी अयोध्या

Tue, 02 Nov 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
deepotsav
अयोध्या। पांच दिवसीय दीपोत्सव का सोमवार को आगाज हुआ तो त्रेतायुग जैसी सजी अयोध्या का दर्शन कर सभी निहाल हो उठे। चहुंओर उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है।
विज्ञापन

शाम होते ही राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट व रामकथा पार्क का पूरा क्षेत्र रोशनी से नहा उठा। लेजर शो व प्रोजेक्शन मैपिंग की रिहर्सल हुई तो लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी बुधवार को रामलला के दरबार में दीप जलाएंगे। इसके बाद पूरी अयोध्या रोशन हो उठेगी। इस बार दीपोत्सव में 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्वरिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। अकेले नौ लाख दीपक सिर्फ राम की पैड़ी पर जलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मठ-मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर कुल तीन लाख दीप जलाए जाने की तैयारी है। इसके लिए सोमवार को राम की पैड़ी पर अवध विवि के विद्यार्थी दीपों की माला सजाने में जुटे रहे।
जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ रामकी पैड़ी पर तैयारियों का निरीक्षण किया। दीपोत्सव के पहले दिन सोमवार को अयोध्या में उल्लास का माहौल दिखा।
विभिन्न एजेंसियां अधूरे कामों को पूरा करने में लगी रहीं। दो से पांच नवंबर तक प्रतिदिन राम की पैड़ी पर लेजर शो व प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए राम कथा का प्रदर्शन किया जाएगा।
सरयू घाट को इस तरह सजाया जा रहा है कि पूरा घाट राममय नजर आए। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां सरयू की 5100 बाती की महाआरती उतारेंगे।
नित्य महाआरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने कहा कि दीपोत्सव ने अयोध्या को एक नई पहचान दी है। सरयू आरती की तैयारियों में जुटे महंत मनीष दास ने कहा कि जब से योगी सरकार आई है धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों केे बढ़ावा मिला है।
इस बार श्रीराम जन्मभूमि में भी दीपोत्सव का उल्लास छलक रहा है। पूरे श्रीराम जन्मभूमि परिसर को भव्य विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। रामलला के दरबार में रंगोली बनाई जा रही है।
रंगोली में रामायण कालीन दृश्य नजर आएंगे। पूरे गर्भगृह को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाए जाने की तैयारी है। दीपोत्सव का मुख्य पर्व तीन नवंबर को आयोजित होना है।
मुख्य पर्व के दिन दीपोत्सव के दौरान जब तक सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्य मेहमान राम की पैड़ी पर मौजूद होंगे।
तब तक आम लोगों को दीपोत्सव स्थल पर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए सूचना विभाग की ओर से रामनगरी में 12 स्थानों पर एलईडी बैन लगाई गई है। इसके सहारे लोग दीप पर्व का आनंद उठा सकेंगे।

दीपोत्सव को लेकर सोमवार को अयोध्या में सफाई अभियान जोरों पर चलता दिखा। फायर बिग्रेड के फायर टेंडर समेत नगर निगम की दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियों के जरिए अयोध्या की सड़कों की धुलाई की गई।
गली-मुहल्लों में सैकड़ों कर्मचारी सफाई और सजावट की व्यवस्था में जुटे थे। जगह-जगह फूलों से सजावट की गई। विद्युत झालरों से पूरे शहर को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed