फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dedication and foundation stone of 1506 km road project at a cost of 14.55 billion

अयोध्या: डिप्टी सीएम मौर्य बोले- सपा सरकार ने जिन कार सेवकों पर 1990 में चलवाई गोली, उनके नाम पर रखी जाएंगी सड़कें

Wed, 07 Jul 2021 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 07 Jul 2021 12:15 AM IST
सार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 1990 में बड़ी संख्या में कार सेवक राम लला के दर्शन को अयोध्या आए थे। उस वक्त की सपा सरकार ने उन कार सेवकों पर गोलियां चलवा दी थीं। इस घटना में कई कार सेवक मारे गए थे। आज मैं यह घोषणा करता हूं कि उन सभी कार सेवकों के नाम पर यूपी में सड़कों का नाम रखा जाएगा।

विज्ञापन
Dedication and foundation stone of 1506 km road project at a cost of 14.55 billion
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अवध विश्वविद्यालय के प्रांगण में अयोध्या मंडल के पांच जिलों की 25 विधानसभाओं की 996 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने एक बड़ी घोषणा भी की। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 1990 में बड़ी संख्या में कार सेवक राम लला के दर्शन को अयोध्या आए थे। उस वक्त की सपा सरकार ने उन कार सेवकों पर गोलियां चलवा दी थीं। इस घटना में कई कार सेवक मारे गए थे। आज मैं यह घोषणा करता हूं कि उन सभी कार सेवकों के नाम पर यूपी में सड़कों का नाम रखा जाएगा।

विज्ञापन


परियोजना में पांचों जनपदों की 1506 किमी. सड़क की लागत 14 अरब 55 करोड़ रुपये है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होगा और भाजपा 300 से अधिक सीट जीतेगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी सड़कों का स्थानीय स्तर पर लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 10 से 25 जुलाई के बीच सभी सांसद व विधायकों से बात करके नियत स्थान पर लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का लोक निर्माण विभाग सड़कों का महाजाल बिछाने के साथ सामाजिक कार्यों में भी पूरी तरह सक्रिय है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर जिले में पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए हर्बल मार्ग बनाए हैं।

यह हर्बल मार्ग या पार्क लोक निर्माण विभाग की खाली पड़ी भूमि पर बनाए गए हैं। इसके साथ ही 04 जुलाई को हुए वृहद पौधरोपण अभियान में विभाग ने 10 लाख पौधे भी रोपित किए हैं। उन्होंने पूर्ववत सरकारों पर निशाना साधते हुए कि पहले सड़कों के लिए बजट रिलीज होता था लेकिन सड़कें सिर्फ कागजों पर बनती थीं। मेरे शासन काल में कोशिश है कि सड़कों का निर्माण कागजों पर न होकर हकीकत में हो।

इसका परिणाम अब सामने आने लगा है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में हुई जीत पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी की वापसी न हो इसलिए जो सभी लोगों ने हमारा साथ दिया है। इसका परिणाम यह रहा है कि पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। इसी प्रकार के परिणाम की आशा ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एलान किया कि शहीद कारसेवकों के घर जाने वाली सड़क का नामकरण उनके नाम से होगा।

देश व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वालों के घर जाने वाली सड़क का नाम जयहिंद वीर पथ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बलिदानी रामभक्त चाहे वो 30 अक्तूबर वर्ष 1990 के हों या नवंबर वर्ष 1990 के हों, उनके घर से मुख्य सड़क तक सड़कों का निर्माण करा कर कारसेवक मार्ग के नाम जानी जाएगी।

मार्ग पर बलिदानी रामभक्तों के नाम भी लिखे जाएंगे। इसके अलावा देश की सीमा की रक्षा करते सैनिक व आंतरिक सुरक्षा को संभालने वाली पुलिस के जवान अगर शहीद हो जाते हैं तो उनके घर तक जाने वाली सड़क का नाम जय हिंद वीर पथ रखा जाएगा।

इसके साथ ही प्रदेश व देश के प्रतिष्ठा स्थापित करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर मेजर ध्यानचंद्र विजय पथ के नाम से खिलाड़ियों के घर तक सड़कों का निर्माण कराकर सड़कों का नामकरण खिलाड़ी के नाम पर किया जाएगा।

इसके साथ ही पूर्व में प्रदेश के टॉपरों की योजना में भी संशोधन करते हुए मेधावियों के घरों तक व स्कूलों तक सड़कों का निर्माण डॉ. एपीजे अबुल कलाम गौरव पथ के नाम पर होगा। सड़कों के नामकरण में मेधावियों के फोटो भी चस्पा की जाएगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को जोश से लबरेज कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरा हर कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री के समान है। उनको जो अधिकारी सम्मान देगा वही मेरा भी सम्मान होगा।

कार्यकर्ता की पार्टी की मुख्य पूंजी है। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज सांसद और विधायक हैं। कार्यकर्ताओं के मेहनत के कारण ही केंद्र में बहुमत की सरकार आई और तक जाकर अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाया जा सका।

कार्यकर्ताओं के कारण ही 500 साल पुराना विवाद राममंदिर का विवाद खत्म हुआ और हम सब आज राममंदिर बनते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववत कांग्रेस सरकार चाहती ही नहीं कि राममंदिर का विवाद खत्म हो बल्कि इसकी मुुकदमे की तारीखों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता रहा।

अब वही लोग मंदिरों व संगम में डुबकी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सपना तब पूरा होगा जब हम राममंदिर में कलश स्थापित होते हुए देख लेंगे। इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान हर दिशा में होना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के साथ अयोध्या से रामेश्वरम तक को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। यह मार्ग अलौकिक, मन को शांति व सुख देने वाला होगा। मार्ग पर भगवान राम की पूरी लीला को रेखांकित किया जाएगा। इसके लिए सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से अनुमति प्रदान कर दी गई है।

प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अयोध्या से चित्रकूट तक सड़क का निर्माण करेगा, इसके आगे का कार्य दूसरे प्रदेशों के लोग करेंगे। मार्ग पर रामायणकालीन वृक्ष रोपित किए जाएंगे। सब कुछ ऐसा होगा कि हर मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को सुख व आनंद मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में तभी रामराज्य स्थापित होगा जब केंद्र व प्रदेश में लगातार 25 वर्ष भाजपा की सरकार रहे। उन्होंने कहा कि अभी बहुत कार्य करने हैं। अभी भी आस्था से खिलवाड़ करने वालों की आवाजें बुलंद होती हैं लेकिन इनके सपने मुंगरी लाल के सपने जैसे हैं। वर्ष 2022 में प्रदेश व 2024 में केंद्र में सरकार बनना तय है।

अब देश के हालत ऐसे हो चुके है कि मंदिरों में जाना व दर्शन पूजन करना लोगों की मजबूरी है। यह समाज में आए बदलाव का परिचायक है। एक समय ऐसा भी था कि लोग मंदिरों व नदियों पर स्नान करने से कतराते थे लेकिन अब सभी लोग जाते हैं।

इसका कारण जनता व कार्यकर्ताओं की एकता है। इसको बरकरार रखना होगा और आगे आने वाले चुनाव में लोगों को पूरी समझदारी का परिचय देना होगा। इस दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, राज्यमंत्री सुरेश पासी, विधायक इंद्र प्रातप तिवारी खब्बू, रामचंद्र यादव, मंतेश्वरशरण सिंह, बैजनाथ रावत, सतीश शर्मा, अनीता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेेश पांडेय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed