{"_id":"6446c2d2b4cf43a04601afa6","slug":"damage-to-many-crops-faizabad-news-c-13-1-199267-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तेज हवा, बारिश के साथ गिरे ओले, कई फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तेज हवा, बारिश के साथ गिरे ओले, कई फसलों को नुकसान
Mon, 24 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
मया के महबूबगंज में बारिश से खराब हुई फसल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में सोमवार शाम तेज हवा और बारिश के साथ ओले गिरने से गेहूं, आम, तरबूज के साथ अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। सब्जी के साथ उड़द की फसल को भी क्षति होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 24 घंटे में बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने की संभावना जताई है।
जिले के कई इलाकों में सोमवार शाम तेज हवा के साथ करीब घंटे भर बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले भी गिरे। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के साथ ही खलिहान में पड़ी फसल को भीग गई। ऐसे में गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका है।
कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया की जिन किसानों की गेहूं की फसलें अभी तक नहीं कट सकी है उनके लिए यह पानी बहुत नुकसानदायक हो सकता है। खेत में पानी भरने से अरहर, ज्वार व सब्जियों की फसल को भी नुकसान हो सकता है। किसानों को खेतों से पानी निकालने की व्यवस्था करनी चाहिए। गन्ने की फसल के लिए यह पानी कुछ हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। रुदौली क्षेत्र में सोमवार शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। बीकापुर क्षेत्र में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े हैं। ओले गिरने से तरबूज और सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा है।