फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Crossing the first hurdle in the race to recruit 945 soldiers

सिपाही भर्ती दौड़ में 945 ने पार की पहली बाधा

Tue, 26 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Crossing the first hurdle in the race to recruit 945 soldiers
सिपाही भर्ती में दौड़ लगाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे चरण में चौथे दिन मंगलवार को 1081 पुरुष अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई जिसमें से 945 को सफल घोषित किया गया। बुधवार को भी 14 सौ अभ्यर्थियों को बुलावा भेजा गया है।    
विज्ञापन


सिपाही पद पर भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से फैजाबाद पुलिस लाइन ग्राउंड पर परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी व अमेठी के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा का दूसरा चरण शुक्रवार को शुरू हुआ।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की शारीरिक दक्षता परीक्षा के चौथे दिन मंगलवार को पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 14 सौ पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। हालांकि भर्ती बोर्ड का काम देख रही टीम के समक्ष इनमें से एक हजार 81 अभ्यर्थियों ने ही हाजिरी दर्ज कराई। जिनको दो-दो सौ के टीम में कई चरणों में पुलिस लाइन ग्राउंड पर 2.4 किलोमीटर लंबी दौड़ के लिए ट्रैक पर उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ लगाने वाले अभ्यर्थियों में 945 को सफल और 138 को असफल घोषित किया गया। भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुलदीप नारायण ने मंगलवार को बताया कि 1081 पुरुष अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया था जिनमें से 945 को सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed