फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman's body was found on railway track

रेल ट्रैक पर मिला युवती का शव

Fri, 03 Jul 2015 11:19 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेल ट्रैक पर एक युवती का शव पाए जाने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। हालांकि कुछ देर बाद ही मृतका की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि सुबह साकेत कॉलेज के सामने रेल ट्रैक पर एक युवती का क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी पाकर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नरियावां के मजरा पंडित का पुरवा के रहने वाले तथा अयोध्या कोतवाली के रानोपाली मोहल्ले में रह रहे विनय मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और मृतका की शिनाख्त अपनी बहन 20 वर्षीया सुप्रिया के रूप में की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुप्रिया की शादी तय कर दी गई थी। गुरुवार की रात वह घर पर मां तथा भाभी के साथ कमरे में सोई थी। पिता ओम प्रकाश की वर्ष 2011 में हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की भोर लगभग चार बजे उसकी भाभी की नींद खुली तो देखा कि सुप्रिया कमरे से गायब है। जानकारी के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रिया का घर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव नरियावां में हैं। घर से कुछ ही दूरी पर विल्हरघाट रेलवे स्टेशन है तथा क्षेत्र से ही रेलवे लाइन गुजरती है, लेकिन उसने आत्महत्या क्षेत्र में नहीं की, बल्कि रात में इतनी दूर अयोध्या चली आई। सवाल यह उठता है कि रात के अंधेरे में कोई साधन मिलता नहीं। पैदल चलकर यहां पहुंचना इतना आसान भी नहीं है। फिलहाल मृतका के भाई ने किसी अनहोनी को नकार दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कोई खास इशारा करती नजर नहीं आती। इस बाबत अयोध्या कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के भाई ने आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed