{"_id":"296e01a640a98e6c1c04a10a9bbc150a","slug":"woman-s-body-found-hanging-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता का शव मंगलवार दोपहर कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। जानकारी पर परिवारीजन फंदे से उतार कर महिला को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। उसे मायके वालों का इंतजार था।
हैदरगंज रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले मेडिकल रिप्रजेंटेटिव अंशू गुप्ता के साथ सुलतानपुर निवासी आरती का पांच वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। आरती की सास धार्मिक यात्रा पर बाहर गई हैं। मंगलवार को आरती के अलावा उसकी ननद नेहा और सृष्टि घर में थीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर में आरती ने कमरे में फांसी लगा ली। भनक लगने पर दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मृतका के मायके सुलतानपुर दी गई है। नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि दंपती को दो वर्ष का बेटा है। घटना की वजह की पड़ताल की जा रही है। मायके वालों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।