फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Villagers hold crooks beaten

भाग रहे लुटेरे को ग्रामीणों ने पकड़कर धुना

Wed, 06 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 06 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers hold crooks beaten
मार पिटाई
तारुन थाना क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक केसरूआ बुजुर्ग से बुधवार दोपहर रुपये निकालकर पैदल घर जा रही कादीपुर गांव की एक महिला से बाइक सवार एक युवक ने तमंचा दिखाकर सात हजार रुपये लूट लिए। महिला के शोरगुल पर दौड़े ग्रामीणों ने भाग रहे लुटेरे को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के भगौती प्रसाद प्रजापति की पत्नी प्रेमा देवी बुधवार को ग्रामीण बैंक केसरूआ बुजुर्ग से सात हजार रुपये निकालकर दोपहर लगभग एक बजे पैदल घर जा रही थी। बताते हैं कि लुटेरे ने बैंक के अंदर से ही महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि लुटेरे ने रास्ते में कई बार रोककर घटना को अंजाम देना चाहा।
विज्ञापन


कादीपुर गांव के पहले बाग के निकट सुनसान स्थल पर लुटेरे ने महिला पर तमंचा लगाकर सात हजार रुपये लूट लिए और बाइक लेकर भागा। महिला ने हल्ला गुहार मचाया तो खेत में काम कर रहे दर्जनों ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। कादीपुर के मनोज सिंह ने लुटेरे की बाइक के सामने साइकिल फेंककर उसे गिरा दिया और दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़  मौके पर पहुंच गई और सभी ने उसकी धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया कि बेनीगद्दौपुर निवासी शुभम यादव (17) ने प्रेमा देवी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।


महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है। उसके कब्जे से मिली बाइक की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed