{"_id":"57c9c4234f1c1bd4352cb483","slug":"two-bikes-collision-the-beaten-soldier-came-to-mediation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकें भिड़ीं, बीचबचाव को पहुंचा सिपाही पिटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकें भिड़ीं, बीचबचाव को पहुंचा सिपाही पिटा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मार्ग पर नगर कोतवाली के साहबगंज क्षेत्र में दो बाइकों में टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे सिपाही ने बीचबचाव की कोशिश की तो इससे नाराज कुछ युवकों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। मामले की जानकारी पर पुलिस चौकी से अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पीड़ित सिपाही ने केस दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज निवासी प्रेम कुमार साहू गुरुवार देर शाम अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक सवारों के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई। माजरा देख प्रेम के परिचित मौके पर पहुंच गये और दूसरी बाइक सवार को घेर लिया।
सूचना पर साहबगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही संदीप कुमार पाल मौके पर पहुंचा और उसने बीचबचाव की कोशिश की। यह बात प्रेम तथा उसके साथियों को नागवार लगी और वे विवाद पर उतर आये। उन लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी से अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पुलिस को दी गई शिकायत में सिपाही संदीप का आरोप है कि बाइकों की भिड़ंत में बीचबचाव करने पर प्रेम व उसके दो साथियों ने गालीगलौज करते हुए मारापीटा।
अन्य पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। शुक्रवार को एसएसपी के पीआरओ केपी ओझा ने बताया कि मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल कराई जा रही है।