{"_id":"7847bff3994532059161ec33861bc239","slug":"three-blue-lights-vahicle-collision-on-the-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तीन नीली बत्ती गाड़ियां भिड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर तीन नीली बत्ती गाड़ियां भिड़ीं
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाने के रानीमऊ चौराहे के पास सोमवार की दोपहर में एक साइकिल सवार को बचाने में तिलक में जा रहीं तीन नीली बत्ती लगे वाहन आपस में टकरा गए। इससे घंटेभर तक जाम लग गया। हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। केवल एक को मामूली चोट आई, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है।
बताया गया कि लखनऊ में तैनात शिक्षा निदेशक उदयभान यादव अपनी लड़की का तिलक लेकर सोमवार को लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे। उनके साथ नीली बत्ती लगी कई गाड़ियों का काफिला साथ चल रहा था।
सोमवार की दोपहर पटरंगा थाने के रानीमऊ चौराहे के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में काफिले में आगे चल रही नीली बत्ती लगी लग्जरी कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके चलते पीछे चल रहे पांच वाहनों में से दो की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में नीली बत्ती लगे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। मामला नीली बत्ती से जुड़ा होने के चलते स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहन सवार लोगों को बाहर निकाला। एक वाहन सवार युवक को हल्की चोटें आई थीं, जिसका पास के नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार कराया गया।
इसके बाद क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को छोड़ उसमें सवार लोग अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कराया और यातायात बहाल कराया।
इस बाबत पटरंगा थाना प्रभारी इंद्रेश यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी पर मौके पर पुलिस भेजी गई। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवा यातायात बहाल करा दिया गया है।