{"_id":"581246684f1c1b994fbc4038","slug":"three-arrested-in-extortion-including-village-head-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली में प्रधान पुत्र समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध वसूली में प्रधान पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडर के नाम पर धन वसूली और गैस एजेंसी वर्कर के साथ मारपीट करने के आरोप में इनायतनगर थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के ग्राम पाराताजपुर का है। पुलिस के मुताबिक मामले में चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पाराताजपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से एक हजार छह सौ रुपये की वसूली ग्रामीणों से की थी। जिसका खुलासा तब हुआ जब गांव में अमानीगंज गैस सर्विस नामक गैस एजेंसी के वर्कर सिलेंडर वितरण के लिए पहुंचे।
आरोप है कि एजेंसी वर्कर से ग्राम प्रधान के पुत्र व कुछ अन्य लोग अनधिकृत रूप से लोगों को सिलेंडर वितरण का दबाव बनाने लगे। यह भी आरोप है कि चिह्नित लोगों को सिलेंडर वितरित न करने पर एजेंसी वर्कर के साथ बुधवार को मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
इन्हीं आरोपों के तहत ग्राम घुरेहटा निवासी एजेंसी वर्कर गिरीश पांडेय ने ग्राम प्रधान पुत्र शिव कुमार, कृष्ण कुमार, अरविन्द व उनके सहयोगी सुभाष के साथ चार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व जानमाल की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस बारे में ग्राम प्रधान शिवकुमारी ने बताया कि गैस एजेंसी वर्कर ने ही ग्रामीणों से अवैध वसूली की थी, जिसके लिए जब वर्कर को बैठा लिया गया तो उसने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक षडयंत्र के तहत यह कार्रवाई की है। क्योंकि पिछले दिनों चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट में हमारे पूरे परिवार को मुल्जिम बनाया गया था।