फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   theft of millions in the TTE house

टीटीई के आवास में लाखों की चोरी

Mon, 05 Oct 2015 11:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे के टीटीई के आवास से चोरों ने ताला तोड़कर 40 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात व सामान पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पीड़ित सत्यपाल सिंह मीणा ने बताया कि वह रेलवे में टीटीई पद पर तैनात हैं तथा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। यहां रेलवे के सरकारी आवास बी टू में परिवार समेत रहते हैं। एक पखवारे पूर्व उनका परिवार राजस्थान चला गया।
विज्ञापन


शनिवार को वह दिल्ली एक्सप्रेस की ड्यूटी पर दिल्ली गए थे। सोमवार को वापस लौटे और कमरे पर पहुंचे को देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। अलमारी व बाक्स के ताले टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन की तो पता चला कि घर में रखा 40 हजार रुपये, एक मोबाइल तथा पत्नी के लगभग तीन लाख के सोने व चांदी के जेवर गायब हैं। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है। तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed