फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The young man snatched Rs 23 thousand

बैंक के बाहर युवक को धक्का देकर छीन लिए 23 हजार रुपये

Wed, 09 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 09 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The young man snatched Rs 23 thousand
रौनाही थाना क्षेत्र के संजय गंज बाजार में मंगलवार को बैंक में रुपये जमा करने गए एक युवक को बदमाश ने धक्का देकर गिरा दिया और 23 हजार रुपये छीनकर भाग निकला। पीड़ित ने घटनास्थल से ही सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को अर्थर गांव निवासी प्रिंस दूबे अपने पिता परमानंद दूबे के खाते में 23 हजार रुपये जमा करने के लिए संजय गंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा आया था। बैंक के अंदर ही प्रिंस के पीछे खड़ा एक युवक उसे फार्म भरवाने में मद्द करने के बहाने बाहर ले आया।
विज्ञापन


जब तक फार्म भरा जाता उससे पहले ही युवक ने प्रिंस को धक्का दे दिया और रुपया छीनकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने छानबीन शुरू की और बैंक  का सीसीटीवी फुटेज खंगलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें युवक के पीछे खड़े संदिग्ध की तस्वीर साफ दिख रही थी। रौनाही थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देर शाम तक मामले की एफआईआर नहीं दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed