{"_id":"576ad4f64f1c1b456fb4823e","slug":"the-young-man-ran-to-the-jewelry-store-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में खरीदारी करने आए युवक गहने लेकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में खरीदारी करने आए युवक गहने लेकर भागे
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सराफा दुकान में वारदात के बाद छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को खरीदारी के बहाने एक सराफा दुकान पर पहुंचे दो बदमाश चकमा देकर ढाई लाख के जेवर लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और छानबीन की।
चौक-रिकाबगंज रोड पर मां अन्नपूर्णा मंदिर के बगल गली में नरसिंह किशन सोनी सर्राफ नाम का प्रतिष्ठान है। इसका संचालक रोज की भांति अपनी दुकान पर था। इसी बीच दोपहर लगभग 12 बजे दो लोग उसकी दुकान पर आये और जेवर दिखाने को कहा।
दुकानदार छेदीलाल सोनी ने दोनों को चांदी के पायल आदि दिखाए तो उन्होंने सोने के वजनी जेवर दिखाने को कहा। उन्होंने कई सामान ग्राहकों के आगे रख दिया और पन्नी में रखे सोने के जेवर दिखाने के लिए खोलने जा रहे थे कि उनका एक साथी बाहर चला गया।
विज्ञापन
इसी बीच दूसरे शख्स ने हाथ से पन्नी छीन ली और बाहर सड़क की ओर भागा। उन्होंने पीछा किया तो देखा कि दोनों अन्नपूर्णा मंदिर के पास खड़ी बाइक पर सवार होकर रिकाबगंज की ओर भाग रहे हैं। हल्ला-गोहार कर उसने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन कोशिश असफल रही।
सर्राफ छेदीलाल का कहना है कि एक शख्स ने पहले से ही बाइक स्टार्ट कर रखी थी और दूसरे के पहुंचते ही मौके से भाग निकले। बदमाश सोने की चेन, चार चूड़ी व दो कंगन ले गये हैं। इन जेवरों की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये से ज्यादा बताई।
नगर कोतवाल एएन जायसवाल ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी छेदीलील की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है। चौक चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया था। कार्रवाई कराई जा रही है।