फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The women ran away with a bag full of rupees function

समारोह से रुपयों भरा बैग छीन भागीं महिलाएं

Tue, 09 Feb 2016 12:14 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
एक विवाह समारोह में रविवार की रात कुछ महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गईं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ ही घंटों में महिलाओं के गैंग को पकड़ लिया और उनसे छीनी गए रुपये बरामद कर लिये।
विज्ञापन


पीड़ित आनंद कुमार गुप्त निवासी बजाजी रोड जिला देवरिया के मुताबिक, रविवार को वह अपने चचेरे भाई राहुल गुप्त निवासी जलवानपुरा के घर भोज कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। साकेत होटल परिसर में आयोजित प्रीतिभोज समारोह में निमंत्रण के जो पैसे आदि सामान आए थे उसे वह बैग में रखकर खड़े थे।
विज्ञापन


रात लगभग 11 बजे भीड़ का फायदा उठाकर कुछ महिलाओं ने उनसे वह बैग छीन लिया, जब तक वह उनको पकड़ने की कोशिश करते वह भाग गईं। बताया कि तत्काल इसकी सूचना कोतवाल को फोन पर दी। कोतवाल रामस्वरूप कमल ने बताया कि रुपयों से भरा बैग छीनने की सूचना के बाद महिलाओं की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर वह नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय के साथ रामघाट हाल्ट बनी एक झोपड़ी में छापामार कार्रवाई की तो अंदर चार औरतें व एक पुरुष रुपये गिनते हुए पकड़े गए। मौके से शेखर सिसौदिया, मोहिनी, कल्लो, चांदनी व राखी निवासी जारखेड़ी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर छीने गए 10 हजार रुपये व तीन जोड़ी पायल बरामद कर लिया।


बताया कि ये महिलाएं गोरखपुर, देवा बाराबंकी, बहराइच आदि जिलों में मेलों व वैवाहिक समारोहों में जाकर लूट व झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देती हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed