{"_id":"580a5bc24f1c1b434b7054ee","slug":"the-woman-had-put-herself-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जाने से रोका तो विवाहिता ने लगा ली आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके जाने से रोका तो विवाहिता ने लगा ली आग
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने शुक्रवार शाम खुद पर केरोसिन छिड़क आग लगा लिया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विवाहिता मायके जाने देने से रोकने को लेकर नाराज थी। अंगूरीबाग के सुरेश का विवाह गत वर्ष अप्रैल में तारुन निवासी सीता (22) के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही अक्सर सीता अपने मायके चली जाया करती थी, जो उसके पति को नागवार लगता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीता अपने मायके जाना चाहती थी। मना करने पर नाराज थी। शाम चार बजे उसने आग लगा ली। जानकारी पर पहुंचे सीओ सिटी अजय उपाध्याय व नगर कोतवाल एके राय ने गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को भर्ती कराया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी झुलसी विवाहिता के मायके वालों को दी गई है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि विवाहिता 90 फीसदी झुलसी हुई है। नगर कोतवाल एके राय का कहना है कि घटना की वजह पारिवारिक कलह सामने आ रही है।