फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The striking workers are women and beaten by police

हड़ताली महिलाओं व मजदूरों को पुलिस ने पीटा

Wed, 16 Dec 2015 12:09 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
अंकारीपुर स्थित डाक बंगला परिसर में चल रही भूख हड़ताल से उठकर उप्र मनरेगा मजदूर समिति के सदस्यों को कोतवाली मार्च करना भारी पड़ा।
विज्ञापन


सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने पर भूख हड़ताल पर बैठीं चारों महिलाओं को चारपाई पर लिटा आंदोलनकारी मंगलवार दोपहर बाद कोतवाली की ओर जा रहे थे।

कोतवाली के सामने पहुंचने पर पुलिस ने लाठी भांज कर खदेड़ लिया। फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। पीड़ितों ने पुलिस पर अमानवीय कृत्य का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।

समिति के अध्यक्ष राम अदालत वर्मा व मया ब्लॉक अध्यक्ष रामयज्ञ प्रजापति की अगुवाई में धरना स्थल से जुलूस निकाल पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए लोग मंगलवार दोपहर बाद कोतवाली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


रामगंज, तेलियागढ़, भीटीचौराहा, कटरा होते हुये कोतवाली पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने भूख हडताल पर बैठी महिलाओं को नीचे लिटाकर सभा करनी चाही तो पुलिस कर्मियों ने लाठी चार्ज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमा हाल व रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर खडे़ लोगों में जो मिला उसे पुलिस ने पीटा। पुलिस लाठीचार्ज में समिति के अध्यक्ष सहित कई लोगों को चोटें आई हैं।

क्षेत्र के टंडौली गांव से अनुसूचित जाति की लड़की को भगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, समेत कई मांगों को लेकर गुरुवार से अंकारीपुर स्थित डाक बंगले पर उप्र मनरेगा मजदूर कल्याण समिति कार्यकर्ताओं का अनिश्चितच कालीन धरना चल जा रहा था।



रविवार को  धरनास्थल पर समिति की महिला पदाधिकारी ज्ञानमती सिंह के साथ अमरावती व जगपता ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। सोमवार को भी प्रशासन का कोई अधिकारी वार्ता को नहीं पहुंचा तो अनशनकारियों ने कोतवाली कूच किया जहां पुलिस ने बल प्रयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed