फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The same night of the broken shutter three stores

रौनाही में एक ही रात तीन दुकानों के टूटे शटर

Thu, 24 Dec 2015 09:57 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के सूचित्तागंज बाजार में बुधवार रात चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़े। दो दुकानों में चोर चोरी में असफल रहे लेकिन एक दुकान के गल्ले में रखा लगभग 35 हजार रुपया चुरा कर भाग गए।
विज्ञापन


चोरों ने इतने आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया कि पुलिस ही नहीं पड़ोसियों को भी भनक नहीं लगी। गुरुवार सुबह सभी व्यापारियों ने इसकी तहरीर रौनाही पुलिस को दी है।
विज्ञापन


सूचित्तागंज बाजार में मुख्य सड़क के किनारे स्थित फातिमा ज्वैलर्स, तुफैल बूट हाउस व अनवर की चूड़ी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों तीनों दुकानों के शटर तोड़ उनको खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में सराफा व्यवसायी डा. रसीद अहमद ने कहा है कि चोरों ने दुकान को खंगाला लेकिन जब कुछ हाथ नहीं लगा तो चले गए।

बूट हाउस के मालिक तुफैल अहमद ने बताया कि चोर शटर तोड़कर गल्ले में रखा लगभग 35 हजार रुपये निकाल ले गए। वहीं चूड़ी व्यापारी अनवर ने बताया कि चोर कुछ ले नहीं जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed