{"_id":"585d687e4f1c1bfd65e39440","slug":"the-controversy-over-the-coin-at-the-petrol-pump-battery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर सिक्के को लेकर विवाद, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर सिक्के को लेकर विवाद, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के सिविल लाइन पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को दूसरी पहर सिक्के को लेकर विवाद व मारपीट हुई। इसके बाद हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंप के दो कर्मियों को हिरासत में लिया है।
शहर के अमानीगंज निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र राजेंद्र भूषण का कहना है कि ढाई बजे वह पंप पर तेल डलाने गए थे। पंप कर्मी राम कुमार निवासी सीताराम दूबे का पुरवा थाना अनायतनगर ने दस का सिक्का लेने से इन्कार किया तो उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके चलते सेल्समैन ने धमकाया और कालर पकड़ लिया तथा घड़ी छीन ली।
हल्ला-गोहार पर सामने एक कार्यालय से आधा दर्जन लोग दौड़े तो उसने व साथी सेल्समैन अभिषेक सिंह निवासी झारखंडी ने सभी पर पेट्रोल छिड़क दिया और जलाने के लिए माचिस मांगने लगा। वे लोग कार्यालय की ओर भागे तो सेल्समैनों समेत 11-12 लोग वहां घुस गए और पेट्रोल छिड़कने लगे।
विज्ञापन
ललकार रहे थे कि आग लगा दो और जलाकर मार डालो। एसएसपी व कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राज कुमार व अभिषेक को साथ ले गई। नगर कोतवाल एके राय का कहना है कि केके गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।