{"_id":"589dfba84f1c1b7b0d378cb1","slug":"the-case-against-filled-two-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों पर अपहरण व दुराचार का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों पर अपहरण व दुराचार का केस
amar ujala
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाने की बाबा बाजार चौकी क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय विवाहिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपहरण व एक अन्य युवक पर दुराचार का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व दुराचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है।
बाबा बाजार चौकी क्षेत्र के एक गांव की निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व वह अपने दो बच्चों के साथ बाजार से वापस आ रही थी, उमापुर शुकुल बाजार सड़क पर बोलेरो सवार रेछ गांव निवासी राम कृपाल ने पहले दोनों बच्चों को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और कहने लगे कि तुम भी गाड़ी में बैठो वर्ना बच्चों को गोली मार दूंगा। उसके बाद जब गाड़ी में बैठ गई तो देहरादून लेकर चले गए।
महिला का आरोप है कि वहां राम कृपाल ने दो दिनों तक दुराचार किया और फिर वहीं पर रह रहे मवई थाना क्षेत्र के उमापुर निवासी श्यामू उर्फ विशाल के पास छोड़ दिया। श्यामू ने भी उसके साथ तीन दिनों तक दुराचार किया और फिर देहरादून स्टेशन पर बच्चों संग अकेला छोड़ कर चला गया। वहां से ट्रेन से गुरुवार को घर वापस आई और मवई थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मवई थानाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि महिला के बयान और उसके पति व आठ वर्षीय बेटी के बयान में भिन्नता है।
पति की माने तो एक आरोपी राम कृपाल अक्सर घर आता था जबकि बेटी का बयान है कि मम्मी बोलेरो से नहीं ट्रेन से गई थी। सभी का बयान दर्ज किया जा रहा है। जिसके आधार पर मामला संदिग्ध लग रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व दुराचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला का एक आरोपी से पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों आरोपियों की तलाश करवाई जा रही है।