फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The bodies found hanging railway Hammerman

रेलवे हैमरमैन का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 24 Dec 2016 11:24 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The bodies found hanging railway Hammerman
फैजाबाद रेलवे कॉलोनी में हैमरमैन के फांसी लगाने के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
रेल पथ निरीक्षक कार्यालय में हैमरमैन के पद पर कार्यरत मनोज कुमार यादव (37) का शव सरकारी आवास के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना मोदहा चौराहे के पास आई-9 के टाइप वन रेलवे क्वार्टर के ई रूम में हुई।
विज्ञापन


रेलकर्मी की मौत की जानकारी होते ही आसपास हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी, सास-ससुर के साथ पैतृक जिले अंबेडकरनगर में थी। मनोज 28 दिसंबर को उनको गांव से फैजाबाद लाने की तैयारी में था। 
विज्ञापन


पड़ोसियों व रेलवे अधिकारियों के अनुसार मनोज इंजीनियरिंग विभाग में हैमरमैन पद पर कार्यरत था। करीब तीन साल पहले उसे यह नौकरी पिता जयराम के वीआरएस लेने पर मिली थी। वह  थाना भीटी जिला अंबेडकरनगर के भगवान पट्टी का रहने वाला था। उसका कार्यक्षेत्र फैजाबाद से अकबरपुर तक था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक डियूटी करके वह आवास पर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई विनीत बताते हैं कि भाई-बहन व बच्चे शाम को भोजन करके कमरे में सो गए थे। भैया हमेशा की तरह बरामदे में दरवाजा बंद करके सो हुए थे। रात में ढाई बजे के करीब बाथरूम करने उठे थे। उसके बाद फिर बिस्तर पर लेट गए। सुबह कमरे से बाहर बरामदे में पहुंचा तो गमछे के सहारे उनका शव शेड की लोहे की एंगल से लटका था।

ठीक बगल में रहने वालेे टेक्नीशियन दीनानाथ पांडेय, राजकुमार प्रिंस बताते हैं कि सुबह पौने सात बजे के करीब भाई-बहन, बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्होंने बरामदे का दरवाजा तोड़ा।

अयोध्या के स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह, एसएसई एसआरआर रिजवी और मृतक के फुफेरे भाई ने बताया कि उसका किसी से कोई झगड़ा तो कभी हुआ ही नहीं। हमेशा मुस्कराते हुए सबसे मिलता और हर किसी के दुख-सुख में हिस्सा लेता था।


भाई ने बताया कि अभी 19 को गांव गए थे, 22 को वापस हुए हैं। भाभी गांव गयी थीं। भैया 28 को लेने जाने को कह रहे थे। बहन-भाई और बच्चे यहीं पढ़ रहे   थे। कोतवाली से दरोगा व सिपाहियों ने मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतरवाया और पंचानामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल एके राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही रेलकर्मी की मौत की सही वजह साफ हो पाएगी। परिवारीजनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed