{"_id":"586e79524f1c1b005215af14","slug":"teen-escape-from-the-clutches-of-maulvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलवी के शिकंजे से बच कर भागा किशोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौलवी के शिकंजे से बच कर भागा किशोर
फैजाबाद
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनायतनगर थाना के शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मुकीमपुर मजरे लोनियन पुरवा में झाड़-फूंक के सिलसिले में किशोर को फंसाने का मामला सामने आया है। किसी तरह मौलवी के शिकंजे से भागे किशोर व उसके परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच व मौलवी की तलाश कर रही है। साथ ही मौलवी तक किशोर को ले जाने वाले आरोपी परिवार से भी पूछताछ कर रही है।
ग्राम मुकीमपुर मजरे लोनियन पुरवा निवासी गंगाराम चौहान ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रामनाथ के परिवार ने बुधवार शाम एक मौलवी से झाड़-फूंक करवाकर उसके 12 वर्षीय पुत्र शंकर पर शैतानी हरकत करवाई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को गांव में एक व्यक्ति के यहां बारात आई थी, जिसमें एक मौलवी आया था।
रामनाथ का पुत्र जितेन्द्र बीमार था जिसके लिए वह मौलवी के पास गया। मौलवी ने कहा कि यह ठीक हो जाएगा लेकिन जो लड़का उल्टा पैदा हुआ हो उसी से झाड़-फूंक करवाई जाएगी। जितेन्द्र के परिवार वालेे गंगाराम के पुत्र शंकर को बुलाकर मौलवी के पास ले गए और कहा कि यह उल्टा पैदा हुआ है।
विज्ञापन
मौलवी ने लड़के के शरीर पर सेंट लगाया और उसको लिटाकर चद्दर डाल दी। किशोर को शक हुआ कि उसकी जान खतरे में है और वह मौका देखते ही भाग निकला। इसी बात को लेकर गंगाराम ने रामनाथ चौहान व उनके परिवार पर अपने बेटे पर मौलवी से शैतानी हरकत करवाने का आरोप जड़ा है।