फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Suspicious circumstances were hanging from a noose pregnant

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली गर्भवती

Thu, 03 Sep 2015 10:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
मृतका के भाई की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए महरीर पुलिस को दी गई है। अंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली स्थित रामपुर सूरापुर निवासी रुमा पुत्री स्व.श्रीराम का विवाह वर्ष 2013  फरवरी माह में फैजाबाद जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित हरीपुर जलालाबाद निवासी सुशील कुमार के साथ हुआ था।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 23 वर्षीय विवाहिता रुमा का शव उसके ससुराल में कमरे स्थित कुंडी से लटका पाया गया। ग्राम प्रधान करमवीर यादव की सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने सोहावल तहसीलदार के नेतृत्व में शव का पंचनामा भरवाया तथा मायकेवालों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मृतका दो माह की गर्भवती पाई गई है। जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के भाई आदित्य ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाने वह बहन के घर गया था। उसी दौरान बहन ने प्रताड़ित किये जाने तथा दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग किये जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन के बाद उसने ससुरालीजनों से मायके जाने के बात कही थी, लेकिन ससुरालीजनों ने उसको मायके नहीं जाने दिया। दहेज की खातिर हत्या किये जाने की तहरीर कैंट पुलिस को दी गई है।


इस बाबत एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के भाई ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed