{"_id":"5751d10a4f1c1b7d2810c8c0","slug":"sub-post-office-revealed-the-seven-million-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप डाक घर में साढ़े सात लाख की चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उप डाक घर में साढ़े सात लाख की चोरी का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी बाजार स्थित उप डाकघर में माह भर पूर्व हुई सात लाख रुपये की चोरी की घटना का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन शातिर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था, जिसमें से एक जिलाबदर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी के 19 हजार चार सौ रुपये बरामद किए हैं। 30 मार्च को उप डाकघर ड्योढ़ी में हुई सात लाख 56 हजार रुपयों की चोरी की घटना में पुलिस एक माह से आरोपियों की तलाश कर रही थी। रिपोर्ट उप डाकपाल रामसुफल पांडेय ने दर्ज कराई थी।
थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की शाम जिलाबदर सतीश सिंह निवासी ड्योढ़ी को कांटा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ ने उसने घटना कबूलते हुए बताया कि थाना क्षेत्र निवासी पप्पू चौहान ने चोरी की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
मनोज रावत निवासी किनहुँपुर और सतीश सिंह के साथ पप्पू ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी का 45 हजार रुपये सतीश ने लिया था। बाकी बंटवारे की रकम का लेनदेन गुरुवार को कांटा चौराहे पर होना था।
सतीश के कब्जे से चोरी का 19 हजार चार सौ रुपये बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।