फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sub-inspector slapped Professor

दरोगा ने प्रोफेसर को तमाचा मारा

Wed, 01 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector slapped Professor
- फोटो : demo pic
अवध विश्वविद्यालय परिसर स्थित कौटिल्य प्रशासनिक भवन में मंगलवार को हुई बैठक के पहले टेंट लगाने को लेकर एक दरोगा और प्रोफेसर में कहासुनी हो गई। इस दौरान दरोगा ने प्रोफेसर को तमाचा मार दिया।
विज्ञापन


बाद में उसे जब लोगों ने घेरा और प्रोफेसर का परिचय दिया तो उसने माफी मांग ली। इसके बाद मामला शांत हो गया है।  परिसर में कुलपति कार्यालय के पास प्रशासन की ओर से टेंट लगाया जा रहा था।
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रो. आरएन राय टेंट लगाने से मना करने लगे। प्रॉक्टर का कहना था कि यहां पर टेंट लगने से विवि का कार्य प्रभावित होगा। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक को मना किया जाना नागवार लगा और प्रो. आरएन राय के साथ अभद्रता कर दी, उन पर हाथ से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उपनिरीक्षक को लोगों ने घेरा और फटकारा तो उसे पता चला कि ये प्रोफेसर हैं तो उसने क्षमा याचना की। प्रॉक्टर आरएन राय ने कहा कि दरोगा के माफी मांगने पर मामला   खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed