{"_id":"575d9f624f1c1b283e11b954","slug":"spoilt-man-s-body-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवक का सड़ा-गला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला युवक का सड़ा-गला शव
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
लाश मिली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेत्र में तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास चरी के खेत में रविवार सुबह एक युवक का सड़ा गला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस को शव के पास से एक पैंट और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची मिली है। जिसके सहारे पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है, लेकिन सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट व शिनाख्त के बाद ही सामने आ सकेगी।
रविवार को तहसीनपुर निवासी गंगाराम यादव अपने खेत में बोई चरी की सिंचाई करने गए थे। दुर्गंध आने पर जब वह खेत में आगे बढ़े तो देखा कि एक युवक का सड़ा गला शव पड़ा है। गंगाराम ने फौरन पुलिस को सूचना दी। तब तक ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़ चुके शव को जैसे-तैसे समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि शव पूरी तरह सड़ चुका है। इसके चलते मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों से भी पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि मौके से एक पैंट और कागज पर लिखा मोबाइल नंबर बरामद हुआ है। जिसके सहारे शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।