फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six stranded in creating facke ration cards

फर्जी राशनकार्ड बनाने में छह फंसे

Wed, 21 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Wed, 21 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Six stranded in creating facke ration cards
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
राशनकार्ड में हेराफेरी करके अपात्रों को लाभ पहुंचाने के मामले में छह लोगों के खिलाफ पिोर्ट दर्ज करने का आदेश हुआ है। इसमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, मोहम्मदपुर व ताजपुर के ग्राम प्रधान, ताजपुर की कोटेदार समेत छह लोग शामिल है। यह आदेश सीजेएम  राजेश पाराशर की कोर्ट से हुआ। मामला बीकापुर कोतवाली का है। 
विज्ञापन


अधिवक्ता रामलाल तिवारी ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर निवासी पूर्व प्रधान ओम प्रकाश न कोर्ट में एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने की अर्जी दी थी। इसमें ग्राम प्रधान बब्बन यादव, उनकी मां राजपती (प्रधान ताजपुर) क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष कुमार, आपूर्ति निरीक्षक राम शंकर, कमलेश कोटेदार ताजपुर व देवापुर निवासी नूर मोहम्मदपर आरोप लगाया था।
विज्ञापन


कहा था कि ग्राम प्रधान बब्बन यादव के पिता हरीराम दिल्ली में सरकारी नौकरी में हैं। कमलेश बब्बन की भाभी हैं जो ताजपुर की कोटेदार हैं। विपक्षीगण फर्जी राशनकार्ड बनाकर अपात्रों को लाभ पहुंचा रहे हैं। ताजपुर के क्रमांक राजपती का गरीबी रेखा के नीचे का कार्ड बना है। जबकि वह प्रधान हैं और उनके पति सरकारी नौकरी में हैं। क्रमांक 91 पर कमलेश देवी का डबल कार्ड बना है वह कोटेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम देवापुर के क्रमांक 88 पर अनुसूचित जाति की सूरसती का नाम कटवाकर नूर मोहम्मद ने अपनी पत्नी का नाम कूट रचना करके अंकित करवा लिया है। इसकी शिकायत पूर्ति निरीक्षक व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने का आदेश कोतवाल बीकापुर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed