{"_id":"572b924b4f1c1b44735cd237","slug":"sarraf-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा सटा सर्राफ को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी पर तमंचा सटा सर्राफ को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
रुदौली क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार को एक सर्राफ से असलहे के बल पर जेवर व 25 हजार रुपए नगदी लूट ली। व्यापारी ने शुजागंज चौकी में तहरीर दी है। घटना को संदिग्ध करार दे रही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम खैरनपुर निवासी बच्चे की शुजागंज में सराफा की दुकान है। गुरुवार सुबह 11 बजे सर्राफ बच्चे बाइक से दुकान जा रहा था। तभी भेलसर-शुजागंज मार्ग पर पीछे से बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफ से बाइक रोकने को कहा। बाइक नहीं रोकने पर बदमाशों ने धक्का देकर उसे गिरा दिया।
इसके बाद बदमाशों ने सर्राफ को पीटा और कनपटी पर तमंचा सटाकर वहां से भागने को कहा। सर्राफ के भागते ही बदमाशों ने उसकी बाइक की डिग्गी तोड़ी और उसमें रखा बैग लेकर भाग गए। बैग मेें गहने व 25 हजार रुपये कैश था। सर्राफ ने पुलिस को तहरीर दी है। शुजागंज चौकी प्रभारी आईपी यादव ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध मालूम पड़ रही है। मामले की जांच की जा रही है।