फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rs 5500 cheat from lady

महिला को गफलत में डाल ठगों ने पार किए 5500 रुपये

Sat, 18 Mar 2017 10:43 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rs 5500 cheat from lady
500 rupees note
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक गद्दौपुर में रुपया जमा करने गई एक अनपढ़ महिला को गफलत में डाल ठगाें ने 5500 रुपये पार कर दिए। महिला जब रूमाल की पोटली लेकर कैश काउंटर पर पहुंची तो उसे खुद के ठगे जाने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


खंडासा थाना क्षेत्र के गदुरही बाजार स्थित गद्दौपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के आसपास अमावा सूफी गांव निवासी तारावती (50) पत्नी जगमोहन अपने बचत खाते में 5500 रुपये जमा करने पहुंची। अनपढ़ होने के कारण वह फार्म नहीं भर पा रही थी तो उसने वहीं मौजूद दो लोगों का सहारा लिया।
विज्ञापन


अनजान युवकों ने महिला के फुटकर रुपये को बड़े नोटो से बदलने की बात कह कर एक सौ के नोट के साथ कागज के टुकड़ों को रूमाल में बांध कर महिला को दे दिया और कतार में लगा कर चलते बने। महिला जब कैश काउंटर पर पहुंची और कैशियर को रूमाल की पोटली दी। कैशियर ने रूमाल खोली तो उसमें कागज के टुकड़े निकले। जिसके बाद महिला को ठगे जाने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed