फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police takes burnig dead body.

बालक की जलती चिता बुझवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी लाश

Fri, 05 May 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 05 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
police takes burnig dead body.
मवई थाना क्षेत्र में सौतेले पिता की ओर से 12 वर्षीय बेटे की संदिग्ध मौत के बाद आननफानन में अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार को चिता बुझवाकर अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


मृतक के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गये हैं। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। थाना क्षेत्र के सिपहिया गांव में गुरुवार सुबह एक बालक के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के लोग इकट्ठा हुए और पड़ताल की तो मृतक लवकुश के सौतेले पिता आशाराम ने बताया कि लवकुश को रात में सांप ने काट लिया था। ग्रामीणों को यह बात हजम नहीं हुई और किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो लोगों ने बताया कि सर्पदंश से मौत हुई है तो गुपचुप तरीके से भोर में ही अंतिम संस्कार की जरूरत क्यों पड़ी? जिसके चलते मामला संदिग्ध जान पुलिस ने चिता को बुझवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

पड़ताल में ग्राम प्रधान के आम के बाग की रखवाली कर रहे सोनू ने बताया कि भोर में गांव के ही रामफेर रावत और ज्ञानचंद बाग के पूरब एक लड़के का शव छिपा रहे थे। उसने दोनों को वहां से तुरंत चले जाने को कहा तो वह लोग शव लेकर एक दूसरे बाग में चले गये।

ग्राम प्रधान इरफान का कहना है कि लड़के का पिता उनके पास आया था और पंचनामा कराने की बात कह रहे थे। पुलिस को सूचित करने की बात कही तो वह लोग चले गये। थोड़ी देर बाद पता चला कि शव जला दिया गया। इस बाबत मवई थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि घर वालों का कहना है कि लवकुश भोर चार बजे आम बीनने गया था।


लौट कर आया तो बताया कि पैर में दर्द हो रहा है। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed