फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police arrested eight youths in flirting

छात्राओं से छेड़खानी में आठ युवक धरे गए

Thu, 11 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 11 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police arrested eight youths in flirting
सड़क पर घूम रहे शोहदों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
छींटाकशी के खिलाफ सड़क पर उतरीं जीजीआईसी की छात्राएं गुरुवार को शोहदों की शामत बन गईं। छात्राओं की पहल पर महिला थाना व कोतवाली पुलिस ने आठ युवकों को ऑन द स्पॉट पकड़ा। पहली बार आंखों के सामने मनचलों को गिड़गिड़ाते देख छात्राओं को सुकून मिला है। चार युवकों को छेड़खानी में और चार को शांतिभंग में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को छात्राओं ने स्कूल जाते वक्त फब्तियां कसते शोहदों को करारा जवाब दिया। नगर कोतवाली और महिला थाना पुलिस भी सक्रिय दिखी और छात्राओं के एक इशारे पर शोहदों को गिरफ्त में लेती रही। जिस पोस्टमार्टम हाउस के पास बीते सोमवार को एक छात्रा की शर्ट फाड़ी गई थी, वहां फिर शोहदे बेलगाम दिखे।
विज्ञापन


लेकिन छात्राओं ने युवकों को न केवल लताड़ा बल्कि थोड़ी दूर से नजर रख रहीं महिला थानाध्यक्ष शकुंतला को इशारा किया और चार युवकों को दबोच लिया गया। महिला पुलिस ने जीजीआईसी के पास तिकोनिया पार्क पर भी बाइक सवार दो शोहदों को छेड़खानी करते पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकाबगंज चौकी प्रभारी पतिराम ने भी दो युवकों को फब्तियां कसते गिरफ्तार किया। नगर कोतवाल अरविंद जायसवाल ने बताया कि छात्राओं की शिकायत के बाद सुबह चले अभियान में नियांवा चौराहा निवासी मो. शमशाद व राजन रावत, सुभाष नगर निवासी निहाल व आकाश को छेड़खानी के आरोप में जेल भेजा गया है।


जबकि साकेतपुरी कॉलोनी निवासी अभिषेक वर्मा, देवकाली निवासी अरविंद कुमार, नाका हनुमानगढ़ी निवासी लकी कौशल व मो. अबुल को शांतिभंग में जेल भेजा गया है। सभी की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच है। उधर, छात्राओं ने कहा कि अब किसी ने छेड़ा तो खैर नहीं होगी। हम सब मिलकर सबक सिखाएंगे और कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम को बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed