फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   old woman looted

घर में घुसकर वृद्धा से लूटी चेन, मारा चाकू

Fri, 11 Nov 2016 11:48 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
old woman looted
फैजाबाद में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट में घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली के सिनगर कालोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर तीन बदमाशों ने महिला के गले की सोने की चेन लूट ली। बदमाश किराये का कमान तलाशने का बहाना लेकर महिला के घर पहुंचे थे। पीड़िता ने शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन


शहर के शिवनगर पहाड़गंज मोहल्ले में 60 वर्षीय गिरिजा दूबे पत्नी हृदयराम का आवास है। दो दिन पहले दो युवक बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे और उनसे किराए के मकान की तलाश में होने की बात बताई। महिला ने बताया कि उनके यहां कोई कमरा खाली नहीं है।
विज्ञापन


इसके बाद भी युवक उनसे बातचीत करते रहे इस पर महिला ने किसी तरह उनसे पीछा छुड़वाया। शुक्रवार को करीब सवा दस बजे दोनों युवक अपने साथी संग बुजुर्ग महिला के घर फिर पहुंचे और आवाज देकर महिला को पुकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने युवकों को ड्राइंग रूम में बैठाकर पानी और बिस्कुट रखा। युवकों ने पानी पीने के बाद महिला का मुंह दबाया और एक युवक ने उस पर नुकीली चीज से प्रहार किया इससे महिला का सिर चकरा गया और खून बहने लगा।

इस बीच बदमाशों ने महिला की ढाई तोला वजन की चेन लूट ली और भाग गए। कुछ देर बाद संभलने पर बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो पास के उसके रिश्तेदार जेजे आर तिवारी मौके पर पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।


जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बुजुर्ग महिला के सिर में चोट थी। टांका लगाने तथा दवा देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जानकारी पर एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने मौके पर पहुंच पीड़िता से वारदात की जानकारी ली है। नगर कोतवाल एके राय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed