फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder case lodge against three person incliding mahant

महंत समेत तीन पर हत्या का केस

Fri, 08 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 08 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
murder case lodge against three person incliding mahant
हत्‍या
अयोध्यानाथ मंदिर में लगभग एक माह पूर्व जलने से हुई संस्कृत छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक के पिता की ओर से लिखी गई एफआईआर में मंदिर के महंत समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र के अशर्फी भवन चौराहे के पास आलमगंज कटरा स्थित अयोध्यानाथ मंदिर में संस्कृत के छात्र महेश मिश्र (17) निवासी मिर्जापुरवा धौरहरा जिला लखीमपुर खीरी की जलकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद मंदिर के महंत भरत प्रपन्नाचार्य ने बताया था कि देर रात मंदिर में महेश ने बाथरूम में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। आग की लपटें तेज होने पर जान बचाने की गुहार लगाई और फर्श पर गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसे आत्महत्या मानते हुए प्रकरण की जानकारी परिवारीजनों को भेजवाने के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया था। छात्र का अंतिम संस्कार व रस्म पूरी होने के बाद फैजाबाद पहुंचे उसके पिता रमेशचंद्र मिश्र ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया और रामजन्मभूमि थाना पुलिस को तहरीर दी।


इसमें आरोप लगाया कि मंदिर के महंत भरत प्रपन्नाचार्य, उनके शिष्य रामप्रवेश व मोहित ने उनके लड़के महेश मिश्र की जलाकर हत्या कर दी। शुक्रवार को आरजेबी थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक छात्र के पिता ने अयोध्यानाथ मंदिर के महंत समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed