फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   miscreants burnt three houses in Udharnpur

उधरनपुर में उपद्रवियों ने फूंके तीन मकान

Wed, 31 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 31 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
miscreants burnt three houses in Udharnpur
उधरनपुर में उपद्रवियों द्वारा फूंका गया मकान। - फोटो : अमर उजाला
कुमारगंज थाना क्षेत्र कुमारगंज के उधरनपुर गांव में मदरसा निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और पुलिस पर हमले के चौथे दिन मंगलवार को आधी रात के बाद फिर उपद्रव भड़क गया। उपद्रवियों ने तीन छप्पर के घरों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घरों में दबिश दी, मगर कोई हाथ नहीं लगा है। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस का दावा है कि उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


उधरनपुर गांव में 28 अगस्त को सुबह मदरसा निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद के बाद बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया था, जिसमें दो दरोगा व दो सिपाही घायल हुए थे। डीएम-एसएसपी ने दौरा कर उसी दिन से तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी और पुलिस बल की तैनात कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर तीन दिन भी नहीं बीते थे कि मंगलवार की रात करीब दो बजे पुलिस गश्त के ठीक बाद उपद्रवियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर तीन घरों को आग के हवाले कर दिया। इसमें हबीब की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई जबकि हबीब के पुत्र मुस्सफिर का भूसा व अनाज, रामचेत सिंह व रामशंकर का भूसा व छप्पर जलकर राख हो गया।

मौजूद पुलिस व पीएसी के जवानों ने अग्निशमन विभाग को सूचना देते हुए किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के भय से अधिकांश ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए हैं। जो बचे हैं उनके साथ कुछ उपद्रवी तत्व ऐसा सलूक कर रहे हैं।

जबकि गांव की बहुसंख्यक दोनों समुदाय की आबादी अमन पसंद और साथ-साथ है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र गिरी ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है, कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पहुंचे एसडीएम गिरिजेश चौधरी और सीओ नवीन कुमार नायक ने हालात का जायजा लिया।


सुरक्षा के लिए और फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों अधिकारियों ने बताया कि हालात सामान्य हैं, किसी एक पक्ष ने ऐसा भड़काऊ काम किया है, सभी को चिह्नित कर तलाश की जा रही है। ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि तनाव व हिंसा फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed