फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Man died in accident in accident in Faizabad

हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

Fri, 10 Feb 2017 11:15 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 10 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Man died in accident in accident in Faizabad
इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में शहर की ओर आ रही एक मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। गुरुवार रात हुए इस हादसे में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने बाइक चला रहे राहुल चौरसिया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे को भर्ती किया है। चालक ने हेलमेट पहना हुआ था। इलाहबाद जनपद के कीटगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरा बल्दी निवासी 27 वर्षीय राहुल चौरसिया तथा इसी गांव के 18 वर्षीय अरविंद चौरसिया एक मोटर साइकिल से इलाहाबाद हाईवे के रास्ते फैजाबाद शहर आ रहे थे।
विज्ञापन


दोनों को फैजाबाद शहर में लालबाग फतेहगंज निवासी राहुल के नाना कैलाश चौरसिया के घर जाना था। चीनी मिल को गन्ना लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की बियरिंग टूटने के चलते उसका चालक पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड स्थित जीवपुर मोड़ के पास ेिबयरिंग बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से फैजाबाद शहर की ओर आ रही मोटर साइकिल पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक सवार दोनों युवक उछल गये और बाइक चालक का हेलमेट निकल कर दूर जा गिरा। जानकारी पर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।


मोटर साइकिल चला रहा युवक राहुल पीछे बैठे अरविंद का मामा बताया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जांच के बाद राहुल चौरसिया को मृत घोषित कर दिया गया और अरविंद को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। थानाध्यक्ष पूराकलंदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed