फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jewelry store robbed of four million

सराफा दुकान से चार लाख की लूट

Tue, 17 Nov 2015 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के मंडी मोहल्ले में सोमवार रात नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने एक सर्राफा दुकान का शटर व चैनल तोड़कर लाखों के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाशों ने पहले यहां के चार गार्डों को बंधक बनाकर दुकान के पीछे कैद किया, फिर वारदात को अंजाम दे भाग निकले। बंधक गार्डों के अनुसार, बदमाशों की संख्या 10 थी। वे असलहा, लोहे के रॉड और डंडे लिए थे।

पटरंगा मंडी में रात करीब दो बजे एक सराफा दुकान में बदमाशों ने सबसे पहले यहां पर मौजूद दो होमगार्ड के जवान व थाने के दो चौकीदारों के हाथ-पैर बांध कर पीछे कूड़े के ढेर में फेंक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दुकान का शटर और चैनल तोड़ने लगे। घटनास्थल थाने से मात्र एक किलोमीटर दूर है, लेकिन पुलिस को कोई भनक नहीं लगी। बदमाश चैनल और शटर तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी बटोरकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जाने के बाद एक गार्ड ने शोरगुल मचाया। इस पर लोग जाग गए और गार्डों को मुक्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।


घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। सराफा दुकानदार सुधीर कुमार ने बताया कि बदमाश करीब चार रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये नगद लॉकर से लूट ले गए हैं। इसकी तहरीर थाने को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed