फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jeep-bike crash, a young man killed another injured

जीप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक मरा

Fri, 27 Nov 2015 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद-रायबरेली राजमार्ग पर इनायतनगर में शुक्रवार सुबह एक बेकाबू पिकप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। रसूलपुर गांव के पास हुए इस हादसे में पेंटिंग का काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसका साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक मौके से भाग गया। घटना स्थल पर एंबुलेंस व पुलिस के न पहुंचने पर परिवारीजन व ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन


भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रख जाम व प्रदर्शन शुरू कर दिया। तकरीबन दो घंटे बाद पहुंचे प्रशासन व पुलिस के अफसरों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने दोषियों पर कार्रवाई और पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। साथी घायल युवक को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हादसा सुबह आठ बजे हुआ। ब्रह्मनान पूरे शंकर शुक्ल निवासी राहुल (22) पुत्र रामऔतार अपने साथी अमरीश (20) पुत्र शिवकुमार निवासी पाराखासी पूरे तुला दूबे थाना खंडासा शहर से पेंटिंग का काम कर बाइक से घर लौट रहे थे।

रास्ते में तेज रफ्तार पिकप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक दूर जा गिरे। घटनास्थल पर ही राहुल की मौत हो चुकी थी और उसका साथी अमरीश जख्मी हो गया। 

ग्रामीणों ने फौरन पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया, पर काफी समय बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को फैजाबाद-रायबरेली मार्ग पर रख जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। इसी बीच पहुंचे एसआे परमानंदराम को भीड़ के आक्रोश का शिकार होना पड़ा।

उन्होंने मौके से आलाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। कुछ देर में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। उधर मृतक के परिवारीजनों के पहुंचने के बाद कोहराम मच गया।


सूचना पर पहुंचे एसडीएम गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण, सीओ देवेंद्र कुमार, तहसीलदार अरविंद तिवारी ने आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिवारीजनों को समझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि विलंब से पहुंचने वाले एंबुलेंस चालक और पुलिस कर्मियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed