फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ITI College building work stopped

4.75 करोड़ से बन रहे आईटीआई कॉलेज का निर्माण अधर में

Sun, 24 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
ITI College building work stopped
राजकीय आईटीआई का पिलर खड़ा कर लापता है संस्था - फोटो : अमर उजाला
अनियमितताओं के तमाम आरोपों में घिरे लैकफेड का एक और कारनामा प्रकाश में आया है। कार्यदायी संस्था सोहावल क्षेत्र में प्रस्तावित राजकीय आईटीआई का पिलर खड़ा कर लापता है। शासन ने अनुसूचित जाति जनजाति कंपोनेंट योजना के तहत सोहावल तहसील के हाजीपुर बरसेंडी में 4.75 करोड़ की लागत से राजकीय आईटीआई निर्माण का निर्णय लिया था। लैकफेड को कार्यदायी संस्था नामित हुई लेकिन संस्था के अधिकारी और ठेकेदार काम छोड़कर फरार हैं। मामला जिला योजना की बैठक में गूंजा तो जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


सोहावल में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए हाजीपुर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के बगल पड़ी खाली जमीन का चयन किया गया था। शासन की ओर से वर्ष 2008 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए 4 करोड़ 75 लाख रुपये का बजट आवंटित किया था और निर्माण का जिम्मा लैकफेड नामक सहकारी संस्था को सौंपा था।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था ने हाजीपुर बरसेंडी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण प्रारंभ कराया। मौके पर भवन निर्माण के लिए पिलर खड़े किये गए, लेकिन फिर काम बंद हो गया। कार्यदायी संस्था के अफसर व ठेकेदार मौके से लापता हो गए। तब से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निर्माण की बाट जोह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में यहां आए सूबे के मुख्य सचिव आलोक रंजन के समक्ष भाजपा के राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ खुन्नू ने इस मामले की शिकायत की थी। बाद में मामले को शनिवार को जिला योजना की बैठक में उठाया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण में करोड़ों का घोटाला किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रकरण की जांच करवाने की मांग रखी गई। जिला योजना की  बैठक में प्रभारी मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति सीडीओ को जांच के आदेश दिए हैं। सीडीओ अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि कार्यसंस्था से रिकॉर्ड तलब किए गए हैं, मामले की जांच होगी।

शहर के राजकीय आईटीआई में चल रही कक्षाएं 
शासन की ओर से वर्ष 2008 में सोहावल में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया था। उसी सत्र से संस्थान में प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया। हालांकि भवन निर्माण न हो पाने के चलते कक्षाएं जिला मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुरू की गईं।


लगभग एक दशक बीतने के बावजूद हाल जस का तस है। जमीन की उपलब्धता व बजट आवंटन के बावजूद क्षेत्र के प्रशिक्षणार्थी जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण हासिल करने को मजबूर हैं। इस बाबत फैजाबाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि सन 2008 से सोहावल आईटीआई की कक्षाएं शहर स्थिति संस्थान में संचालित कराई जा रहीं हैं। वर्तमान में सोहावल आईटीआई में 321 प्रशिक्षणार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed