{"_id":"6aff42c1043336fee4d44e48a61bba01","slug":"in-protest-against-the-murder-provoked-outrage-road-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के विरोध मे भड़का आक्रोश, रोड जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के विरोध मे भड़का आक्रोश, रोड जाम
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन थाना क्षेत्र के पड़ेलवा गांव निवासी फूलचंद वर्मा की रविवार को दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या के मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से उग्र लोगों ने सोमवार को पड़ेलवा चौराहा जाम कर दिया।
हमलावरों की गिरफ्तारी, परिवारीजनों को आर्थिक सहायता व पत्नी को नौकरी की मांग की। पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों का हुजूम तकरीबन छह घंटे तक डटा रहा।
इस दौरान तारुन, गोशाईंगंज, नन्सा व भीटी मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। आक्रोशित लोगों को शांत करने पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा लिया। किसी तरह शाम को मामला शांत हुआ।
पड़ेलवा के फूलचंद की हत्या रविवार को बरेहटा गांव के निकट तमसा नदी पुल पर कर दी गई थी। बाइक सवार बदमाशों ने फूलचंद के ऊपर कई चक्र फायर किए और घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए थे।
विज्ञापन
इस घटना के बीस घंटे बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी तो मृतक के परिवारीजनों व क्षेत्रवासियों का धैर्य जवाब दे गया।
सोमवार सुबह मृतक की पत्नी अर्चना वर्मा, मां प्रेमलता, दादी प्राणपती के साथ पड़ेलवा बाजार व गांव चितांवा, बरेहटा, काशीपुर, देवरी, तिलकराम का पूरा, अंचलपुर, गोशाईं का पूरा, दूबे का पुरवा सहित अन्य गांव की महिलायें व पुरुष सड़क पर उतर आए।
नारेबाजी करते हुए आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर बांस-बल्ली तख्त व मेज रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम डीपी सिंह, सीओ महेंद्र प्रताप चौहान के नेतृत्व में तारुन, बीकापुर, हैदरगंज, मया, गोशाईंगंज थाने की फोर्स को देख प्रदर्शनकारी भड़क गए।
ईंट, पत्थर लेकर महिलाएं पुलिस पर टूट पड़ीं। जिसकी वजह से पुलिस बल को पीछे हटाना पड़ा। प्रदर्शन स्थल पर डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी मोहित गुत्ता के आने की भी मांग करते रहे।
धरने पर बैठी मृतक की पत्नी, मां और दादी की तबियत बिगड़ जाने पर डाक्टरों की टीम बुलाई गई। स्थिति बिगड़ने पर अर्चना को तारुन सीएचसी भेज दिया गया।
प्रदर्शनकारियों और एसडीएम, सीओ के बीच तकरीबन साढ़े तीन बजे वार्ता हुई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवारीजनों को 20 लाख रुपये, पत्नी को पेंशन व अन्य सुविधायें देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हत्यारों की भी गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी। इस आश्वासन पर देर शाम धरना समाप्त हुआ।