{"_id":"577aaab04f1c1b6c117fa17c","slug":"if-reported-to-the-control-room-and-sent-to-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम को सूचना दी तो भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंट्रोल रूम को सूचना दी तो भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिलाधिकारी की ओर से स्थगनादेश के बावजूद पुलिस की शह पर विवादित भूमि पर निर्माण मामले में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देना पीड़ित को भारी पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को ही हिरासत में ले लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा केशवपुर चिलविली निवासी चतुर्भुज तिवारी का कहना है कि उनका पड़ोसी राजेंद्र कुमार, रामसिंह, भरतलाल एवं मिट्ठूलाल से जमीन का विवाद चल रहा है। प्रकरण में एसडीएम मिल्कीपुर ने यथास्थिति का आदेश पारित कर रखा है।
बावजूद इसके विवादित भूमि पर विपक्षियों की ओर से रविवार को निर्माण को कोशिश की गई। थाना पुलिस को शिकायत के बावजूद कोई हरकत न होने पर उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। यह बात पुलिस को नागवार गुजरी व पूर्वाह्न मौके पर पहुंचकर पीड़ित को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बाद में शांतिभंग में चालान कर उसे जेल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी कुमारगंज सुनील कुमार मिश्र ने जानकारी होने से इंकार किया। कहा कि हलका दारोगा ने कार्रवाई की होगी।