{"_id":"0fb486471108e1a345fda8e67497b917","slug":"heart-attack-death-of-a-convicted-prisoner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजायाफ्ता कैदी की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सजायाफ्ता कैदी की हार्ट अटैक से मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के एक मामले में मृतक कैदी पत्नी व पुत्र के साथ लगभग सात साल से मंडल कारागार में बंद था और जुलाई 2015 में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पुलिस ने मृतक कैदी के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाकर परिवारजनों को सौंप दिया है।
पड़ोसी जिले के अंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज आसुपुर निवासी विनोद मिश्र (52) हत्या के एक मामले में पत्नी निर्मला व पुत्र अमित के साथ सात मई 2009 से मंडल कारागार में बंद हैं। बीते वर्ष 29 जुलाई 2015 को अंबेडकरनगर कोर्ट से तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तभी से तीनों मंडल कारागार में आजीवन कारावास सजा काट रहे हैं।
जेल सूत्रों के मुताबिक शनिवार की मध्य रात्रि विनोद मिश्र लघु शंकर करने गया था। उसी दौरान उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर जेल में चिकित्सकों ने देखा लेकिन तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्र ने बताया कि शनिवार रात विनोद मिश्र के सीने में दर्द उठने और तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है।
बताया कि शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि अंबेडकरनगर जिले में कारागार न होने के कारण मंडल कारागार फैजाबाद में ही वहां के बंदियों व कैदियों को रखा जाता है।