{"_id":"454fabf6ed27736139c180186e7c9576","slug":"headhunting-deceived-in-the-name-of-the-6-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 6 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 6 लाख
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उसको धमकी दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में अखिलेश तिवारी निवासी निराला नगर खोजनपुर कोतवाली नगर का आरोप है कि अमरनाथ पांडेय निवासी थरेरू थाना रौनाही समेत तीन लोगों ने उसको नौकरी दिलाने की बात कही थी।
नौकरी दिलाने के लिए किश्तों में उससे कुल छह लाख रुपये लिये गये। लेकिन नौकरी नहीं मिली। जब उसने रकम वापस मांगी तो उसको जान-माल की धमकी दी गई।
इस बाबत रविवार को पूराकलंदर पुलिस ने बताया कि अखिलेश तिवारी की तहरीर पर रौनाही थाना क्षेत्र के थरेरू निवासी अमरनाथ पांडेय समेत तीन के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।