फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Goriya Dev temple robbers raid

गोरइयादेव मंदिर पर डकैतों का धावा

Mon, 11 Jul 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Goriya Dev temple robbers raid
फैजाबाद के बरेसर गांव के पास स्थित पौराणिक गौरियादेव मंदिर में डकैती के प्रयास को रोकने में सफल होने के बाद आपस में वार्ता करते साधु व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे किनारे स्थित पौराणिक गोरइयादेव मंदिर में सशस्त्र सात डकैतों ने रविवार आधी रात के बाद धावा बोला। मंदिर का कपाट तोड़ दिए, इस दौरान सेवादार की पिटाई कर दी। मगर अंदर मौजूद पुजारी ने हिम्मत दिखाते हुए लाउडस्पीकर से डकैतों के आने की सूचना देते हुए हल्ला-गुहार मचा दी।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन डकैतों को एक एसयूवी के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ में गिरोह में शामिल शातिरों के प्रतापगढ़ व बिहार से जुड़े होने की जानकारी के बाद दबिश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


रौनाही थानाक्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में बरेसर गांव के पास स्थित पौराणिक गोरइयादेव मंदिर स्थित है। मंदिर में पहले भी डकैतों व बदमाशों के धावा बोलने व मारपीट की वारदात हो चुकी है। एक बार तो मंदिर से कुछ मूर्तियां भी चोरी हो गई थीं, हालांकि बाद में चोरी गई मूिर्तयां बरामद हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात लगभग डेढ़ बजे एक एसयूवी पर सवार सात डकैत मंदिर के पास पहुंचे और उनमें से कुछ ने मंदिर पहुंच हथौड़े से कपाट तोड़ना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर मंदिर के गेट के बगल स्थित अपने कमरे में सोया मंदिर का सेवादार भागू बाहर निकला तो डकैतों  ने उसको पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।

इसी बीच मंदिर में सो रहे महंत सीताराम दास ने मोबाइल से रौनाही पुलिस को फोन कर दिया और साहस दिखाते हुए मंदिर के लाउडस्पीकर को चालू कर हल्ला-गुहार करने लगे। हल्ला सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गये और घेराबंदी कर ली। ग्रमीणों ने दौड़ाकर तीन डकैतों को पकड़ लिया, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने डकैतों को हिरासत में ले लिया।

हालांकि पुलिस के मुताबिक पहले एसयूवी का चालक उनके हत्थे चढ़ गया। उसी के मोबाइल से फोनकर पुलिस ने दो डकैतों को मौके पर बुला लिया और उनको भी पकड़ लिया। इसके बाद आस-पास के क्षेत्र में कांबिंग कराई गई, लेकिन इनका और कोई साथी पुलिस के हाथ नहीं लगा।


पुलिस को डकैतों की इस्तेमाल की गई एसयूवी हाथ लगी है। पुलिस तीनों डकैतों को जीप समेत थाने लाई है। प्रकरण में मदिर के महंत सीताराम दास की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी गई है। रौनाही थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने सोमवार को बताया कि मंदिर के महंत की शिकायत पर डकैती का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed