फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gangrape case will be lodge on five sadhus

पांच साधुओं पर दर्ज होगा गैंगरेप का केस

Fri, 05 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 05 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Gangrape case will be lodge on five sadhus
अयोध्या के एक मंदिर में वर्षों मां-बेटी को हवस का शिकार बनाये जाने का आरोप है। थाना व पुलिस अफसरों ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की तो अदालत में फरियाद की गई। अब कोर्ट ने पांच साधुओं और रेप में सहयोग करने वाली एक दासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने का आदेश अयोध्या कोतवाल को दिया है।
विज्ञापन


यह आदेश सीजेएम राजेश पाराशर की कोर्ट से हुआ। गैंगरेप पीड़िता (मां) ने आरोप लगाया है कि अयोध्या के एक मंदिर में वह अपनी बेटी संग रहती है। मंदिर में रहने वाले लोगों ने पहले साल भर तक उसके साथ गैंगरेप किया। इसका विरोध करने पर उसकी बेटी के साथ भी सभी ने रेप किया।
विज्ञापन


इस कार्य में मंदिर की एक दासी ने सहयोग किया। आरोप है कि 2 फरवरी 2017 को मदिर की दासी नैना देवी ने बेटी को ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और भीतर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर दोनों की हत्या कर लाश सरयू में फेंकने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत दोनों ने साथ जाकर अयोध्या कोतवाली में की पर सुनवाई नहीं हुई। अफसरों ने भी रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। थक हारकर मां ने कोर्ट में अर्जी दी। इसमें मंदिर के साधु सुदामादास, संजयदास, राम कुमारदास, गुलशन शर्मा, रघुवरदस, नैनादेवी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश देने की गुजारिश की। कोर्ट ने सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed